खरगूपुर। डीएम प्रियंका निरंजन ने सोमवार को पृथ्वीनाथ मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने मंदिर के समीप स्थित पोखरे की साफ-सफाई और सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। इसके लिए बीडीओ रुपईडीह, कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस तथा पर्यटन विभाग को संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाकर कार्य कराने को कहा। डीएम ने कहा कि पृथ्वीनाथ मंदिर जनपद का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में परिसर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने पोखरे के आसपास हरियाली विकसित करने, प्रकाश व्यवस्था सुधारने तथा नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। (संवाद)