फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के सामने ठेला लगाने वाला भी उद्यमी : मंडलायुक्त

Fri, 20 Oct 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मंडलायुक्त कार्यालय सभागार में शुक्रवार को मंडलायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक की। जिसमें मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि प्रशासनिक अफसरों के लिए कलेक्ट्रेट के सामने ठेला लगाकर परिवार चलाने वाला व्यक्ति भी उद्यमी है। ऐसे में अधिकारियों को अभियान त्यागकर उसकी भी समस्याएं आगे बढ़कर सुननी चाहिए। निवेश मित्र सिंगल विंडो पोर्टल व ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत वे अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार पांच ट्रिलियन इकोनाॅमी की तरफ बढ़ रही है। ऐसे में सबको सरकार के सपने को साकार करने के लिए आगे आना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें