फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अपहरण का नाटक कर प्रेमी संग भागी थी नवविवाहिता

Sun, 03 Sep 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मसकनवा बाजार में मैरिज हॉल के पास से नवविवाहिता के अपहरण के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला कि वह अपहरण का नाटक कर प्रेमी संग भागी है। यही नहीं उसने प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज भी कर ली। वहीं, मामले में युवती के पिता की तहरीर पर एक नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नवविवाहिता शनिवार को अपनी मां के साथ मसकनवा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर रुपये निकालने गई थी। लौटते समय कार सवार बदमाशों ने उसे गाड़ी में खींच लिया था। युवती का मां बचाने दौड़ी तो बदमाश उसे कार से टक्कर मारकर भाग गए थे। इससे युवती की मां का घायल हो गई थी। अयोध्या के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
अगवा युवती के पिता ने विकास मिश्र निवासी सुमेरपुर, थाना छपिया व उसके तीन साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सर्विलांस में भी युवती की विकास से लगातार बातचीत की जानकारी मिली है। दोनों के मोबाइल बंद होने से पुलिस उनकी लोकेशन नहीं तलाश पा रही है। आरोपी विकास मिश्र के पिता बुद्धसागर मिश्र से पुलिस ने पूछताछ की। इस पर उन्होंने बताया कि विकास ने युवती से कोर्ट मैरिज कर ली है। उनके एफिडेविट की कॉपी भी पुलिस के हाथ लगी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा का कहना है कि युवती ने अपनी एक सहेली को व्हाट्सएप मेसेज भेजा है। जिसमें लिखा है कि उसने विकास से शादी कर ली है। पता लगाया जा रहा है कि युवती ने व्हाट्सएप मेसेज कहां से भेजा है। टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही युवती की तलाश कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें