फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गन्ने के खेत में लाश छिपाकर भागे थे कातिल

Sat, 29 Apr 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में महिला की हत्या के बाद जांच करतीं सीओ नवीना शुक्ला। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। बाजार से घर लौट रही सूफिया का शुक्रवार रात चाकू से गोदकर कत्ल कर दिया गया। कातिलों ने गन्ने के खेत में लाश छिपा दी थी। सूफिया का मोबाइल फोन भी गन्ने की पत्तियों के नीचे दबाकर भाग गए थे। सूफिया की तलाश में निकले परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो खेत से रिंगटोन की आवाज सुनाई दी। जिससे परिजन लाश तक पहुंच गए। देर रात एसपी आकाश तोमर भी मौका मुआयना करने पहुंचे और सीओ नवीना शुक्ला को हर पहलू पर तफ्तीश कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

करनैलगंज क्षेत्र के साईं तकिया कपूरपुर गांव की रहने वाली सूफिया (35) शुक्रवार शाम मैजापुर बाजार गई थी। रात में वहां से लौटते समय चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने सूफिया का शव गन्ने के खेत में छिपा दिया और उसका मोबाइल फोन गन्ने की पत्तियों के नीचे दबाकर भाग गए थे। सूफिया की पट्टीदारी की सास अमीना ने बताया कि देर रात वह सूफिया के बच्चों के साथ उसकी तलाश में निकली। इसी बीच सूफिया के मोबाइल पर कॉल लगी तो पास के गन्ने के खेत से रिंगटोन की आवाज सुनाई पड़ी। जब वह सभी खेत में पहुंचे तो खून से लथपथ सूफिया का शव पड़ा था। पास में ही गन्ने की पत्तियों के नीचे उसका मोबाइल फोन दबा मिला।
सूचना पर सीओ करनैलगंज नवीना शुक्ला, करनैलगंज इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह व कटरा बाजार इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। देर रात एएसपी शिवराज ने भी मौके पर पहुंचकर गांव वालों से पूछताछ की। मामले के सूफिया के पट्टीदारी के ससुर यूनुस अली ने कोतवाली करनैलगंज में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम लगाई गई है। हत्यारों तक पहुंचने के लिए सूफिया की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द ही हत्यारे गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

सूफिया का पति मो. नसीम पांच साल से रोजी-रोटी के लिए सऊदी अरब में रह रहा है। सूफिया बेटे मो. शोएब (15), मो. साहिल (10) व बेटी चाहत (7) के साथ गांव में रहती थी। सूफिया की हत्या से तीनों बच्चों के सिर से मां साया उठा गया। पिता विदेश में और मां दुनिया छोड़कर चली गई। घटना से दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। सात साल की चाहत को तो यह भी नहीं मालूम की उसकी मां नहीं रही।
कत्ल की सूचना पर देर रात एसपी आकाश तोमर डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक व सर्विलांस टीम और एसओजी के संग मौके पर पहुंचे। एसपी ने मौका मुआयना किया। हालांकि सूफिया के मोबाइल फोन के अलावा वहां कुछ नहीं मिला। शव के आसपास खून बिखरा मिला। ऐसे में आशंका है कि हत्यारे आसपास के हो सकते हैं। पुलिस ने सभी पहलुओं पर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए एसओजी समेत चार टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें