तरबगंज (गोंडा)। सड़क हादसे में घायल तरबगंज के पिपरी रोहुआ के मजरा दूबन गांव निवासी किसान भवानी भीख (55) की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। शुक्रवार को वह बेटे मोहित के साथ बाइक पर पीछे बैठकर इलाज कराने जमुनिया बाग जा रहे थे। तभी गोंडा-अयोध्या हाईवे पर रामनगर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए थे। शनिवार को मौत के बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। भवानी भीख दिल्ली में नौकरी करते थे। बीते सात दिसंबर को मांगलिक कार्यक्रम में घर आए थे।