लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करते जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा व सांसद प्रत
गोंडा। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र व कैसरगंज सांसद के प्रतिनिधि सोनू सिंह ने बुधवार शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि ढेमवाघाट के एप्रोच मार्ग के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री से की गई है। कई वर्ष से यह मार्ग बदहाल है। नदी में पानी बढ़ते ही ये मार्ग जलमग्न हो जाता है। इस मार्ग के निर्माण के लिए आईआईटी रुड़की की टीम पड़ताल कर चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसके साथ ही करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मांग की गई है। जहां प्रतिदिन हजारों लोग जाम में फंसते हैं। मुख्यमंत्री के सामने बाढ़ की समस्या भी उठाई गई है। जिस पर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। (संवाद)