फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रक्षाबंधन पर चमका बाजार, खूब हुआ कारोबार

Sun, 10 Aug 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रक्षाबंधन पर्व पर बाजार में खूब चमक रही। व्यापार मंडल ने 20 करोड़ से अधिक के कारोबार का अनुमान लगाया है। रक्षाबंधन पर मिठाई से लेकर कपड़े तक की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। आभूषण की दुकानों पर भी खूब खरीदारी हुई। खाद्य पदार्थों, गिफ्ट आइटम सहित अन्य सामान की बिक्री से व्यापारी निहाल रहे। दुकानदार राजेश ने कहा कि 20 हजार रुपये की राखियां खरीदकर लाए थे। जमकर बिक्री होने से करीब 10 हजार रुपये का मुनाफा हुआ है। मिठाई विक्रेता मोहित गुप्ता ने बताया कि दो दिन में अच्छी बिक्री हुई। दीपावली के बाद रक्षाबंधन में ही सबसे ज्यादा मिठाई बिकी है। सराफ आनंद स्वरूप भारद्वाज ने बताया कि रक्षाबंधन पर सोने-चांदी के गहनों की खूब बिक्री हुई है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र आर्य व महामंत्री शिवकुमार सोनी ने बताया कि रक्षाबंधन र्व व्यापार के लिहाज से अच्छा रहा। छोटे-बड़े सभी व्यवसायियों को लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि 20 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें