गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के लोढ़िया घाटा चेतपुर निवासी संचित की पुत्री रुचि (18) ने रविवार देर रात घर के कमरे में रस्सी से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी से नाराज होकर रुचि ने फांसी लगा ली। छानबीन की जा रही है।