फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घातक प्लाटून ने दिखाया रणकौशल

Tue, 23 May 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मनकापुर में एनसीसी छात्रों को सैन्य प्रशिक्षण देते सैनिक। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को भारतीय सेना की घातक प्लाटून का हमला देखकर कैडेट रोमांचित हो उठे। मनकापुर के आरपी इंटर कॉलेज में आयोजित एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शारीरिक प्रशिक्षण व ड्रिल प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

11वीं जाट रेजीमेंट अयोध्या से आए भारतीय सेना के जवानों ने प्लाटून अटैक का सजीव प्रदर्शन किया। जवानों ने बताया कि भारतीय सेना किस तरह से टुकड़ियों में अपनी सुरक्षा करते हुए दुश्मन के चेक पोस्ट पर कब्जा करती है। अत्याधुनिक हथियारों से लैस घातक प्लाटून के जवानों ने युद्ध में किए जाने वाले हमले का प्रदर्शन किया। इसके बाद कैडेटों को सेना के अत्याधुनिक हथियारों के बारे में जानकारी दी गई।
कैंप कमांडेंट कर्नल सुनील कपूर ने 11वीं जाट रेजीमेंट के जवानों से परिचय प्राप्त करते हुए धन्यवाद दिया। प्रशिक्षण शिविर में मेजर राजेश द्विवेदी, हरिनाथ सिंह, लेफ्टिनेंट अमिताभ पांडेय, लेफ्टिनेंट डॉ. दीपक, लेफ्टिनेंट बीके तिवारी एवं मेजर राजाराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें