एलबीएस डिग्री कॉलेज में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण से प्रतियोगी परीक्ष
गोंडा। हमारी भावी पीढ़ी का भविष्य नवाचार और तकनीकि शिक्षा पर आधारित है। जिसके पास नवाचार का भंडारण है, आने वाला समय उसी का है। यह बातें प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने शुक्रवार आंबेडकर चौराहा स्थित वेंकटाचार्य मैरिज हॉल में आयोजित अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम में कहीं। वेंकटचार्य क्लब में लगाए गए कौशल विकास, कृषि, उद्योग मत्स्य, बैंक सहित विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण भी किया। समाज कल्याण विभाग की ओर से रोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने प्रतीकात्मक रूप से पांच लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड भी वितरित किया। मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री व कटराबाजार विधायक बावन सिंह ने भी लोगों को संबोधित किया। इस दौरान डीएम नेहा शर्मा, एसपी अंकित मित्तल, सीडीओ एम. अरुन्मोली, डीडीए प्रेम ठाकुर, डीएसडब्यूओ राजेश चौधरी, डीपीओ संतोष सोनी, डीपीआरओ लालजी दूबे, डीएसओ कृष्णगोपाल पांडेय आदि मौजूद थे।
सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन गांधी पार्क के टाउन हाल में शुक्रवार दोपहर में किया गया। जिसमें राज्यमंत्री ने सपा व बसपा को निशाने पर लिया। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण ने कहा कि भाषण नहीं आचरण से बदलाव होगा। इस अवसर पर एमएलसी अवधेश सिंह मंजू, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, जिला भाजपा महामंत्री आशीष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मनीष सिंह श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।