फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ओमप्रकाश हत्याकांड का पांचवां आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Fri, 26 Jul 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर के राजा टोला निवासी सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह की एक सप्ताह पूर्व हुई निर्मम हत्या के बाद आरोपी भाजपा सभासद, उसके दो पुत्रों व एक सहयोगी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मगर पांचवां आरोपी बलवीर उर्फ नंदन सिंह अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस जोरशोर से उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


हत्या के बाद से ही सभी पांचों आरोपी फरार थे। चौतरफा दबाव के चलते पुलिस ने आरोपी सभासद के घर की बाउंड्रीवाल को ढहा दिया था। दो ट्रैक्टर व बाइकों को थाने लाकर खड़ा कर दिया था। तीन दुधारू गायों को भी दूसरे के सुपुर्दगी में दे दिया था। एसपी ने मुख्य हत्या आरोपी भाजपा सभासद लल्लन सिंह पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुख्य हत्यारोपी उदयभान सिंह उर्फ लल्लन सिंह, रोहित सिंह उर्फ बाबा को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद और धर्मवीर सिंह उर्फ चंदन सिंह व सूरज सिंह लोगों को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि पांचवें आरोपी को भी शीघ्र पकड़ा जाएगा। प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, ओमप्रकाश सिंह की नृशंस हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना दिखाते हुए सिविल कोर्ट गोंडा के वरिष्ठ वकील रमेश कुमार सिंह ने इस हत्याकांड के सभी आरोपियों के विरुद्ध मुफ्त कानूनी सहयोग का आश्वासन दिया है। हरसंभव मदद का भरोसा मृतक की पत्नी नीलम सिंह को दिया है। उन्होंने बताया कि उनके अन्य सहयोगी अधिवक्ताओं की भी सहानुभूति व संवेदना मृतक के परिवार के प्रति है। अधिवक्ता ने कहा कि वह मुकदमा लड़ेंगे और कोई शुल्क नहीं लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें