फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हमलावर सियार को किसान ने मार डाला

Thu, 05 Sep 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में धानेपुर के बुद्धिकपुरवा में मरे सियार को देखते ग्रामीण। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मुजेहना में बुद्धिकपुरवा के किसान पर शुक्रवार भोर खेत में सियार ने पीछे से हमला कर दिया। बचाव में किसान ने सियार को पटककर मार डाला।
विज्ञापन

नगर पंचायत धानेपुर के अंबेडकरनगर वार्ड क्षेत्र के बुद्धिकपुरवा के किसान चंद्रिका प्रसाद गौतम शुक्रवार भोर नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर खेत में गए थे। वहां कोई जंगली जानवर पीछे से उन्हें नोचने लगा। चंद्रिका ने हाथ से हटाया तो उसने हाथ में भी नोच लिया। इसके बाद उनके पैर में भी नोच लिया। इससे वह गिर गए। मगर उन्होंने हिम्मत करके जानवर का गला पकड़ लिया और कई बार जोर-जोर से उससे पटक दिया। इससे जानवर की मौत हो गई। इसके बाद चंद्रिका ने घर जाकर परिजनाें को जानकारी दी। फिर सीएचसी मुजेहना जाकर उपचार कराया। घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। तब पता चला कि हमलावर जानवर सियार था। मौके पर दिनभर लोगों को तांता लगा रहा। वन विभाग की टीम ने भी जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें