गोंडा। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय से संबद्ध एलबीएस पीजी महाविद्यालय, सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज व रघुकुल विद्यापीठ महाविद्यालय समेत जिले के 96 महाविद्यालयों के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। महाविद्यालयों में संचालित स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। समर्थ पोर्टल पर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एलबीएस के प्रभारी प्राचार्य प्रो. बीपी सिंह ने कहा कि सभी विद्यार्थी तय समयावधि में समर्थ पोर्टल पर परीक्षा भरकर महाविद्यालय में जमा करें।