परसपुर सीएचसी के मुख्य द्वार पर जमीन पर पड़े बुजुर्ग हरीलाल। संवाद
परसपुर। ठकुरापुर के सूर्यबली पुरवा निवासी सुंदरलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पिता हरीलाल (75) सीएचसी में इंजेक्शन लगवाने के बाद लौट रहे थे। मुख्य गेट से निकलते ही उन्हें अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़े। काफी देर तक वह गेट के पास लेटे रहे। सीएचसी कर्मियों की आवाजाही के बावजूद किसी ने उनकी मदद नहीं की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यह गंभीर प्रकरण है। जांच कर जिम्मेदारी तय करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)