गोंडा। जिले की पंचायतों में जल्द ही ग्राम पंचायत अधिकारी तैनात किए जाएंगे। पंचायतों में रिक्त पदों के सापेक्ष नवनियुक्त 47 ग्राम पंचायत अधिकारियों का जिले के लिए चयन हुआ है। ऐसे में बुधवार तक 34 को ज्वाॅइन करा दिया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी लखनऊ में सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र हासिल करेंगे। डीपीआरओ ने बताया कि जिले स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। जल्द ही सभी अधिकारी पदभार ग्रहण करेंगे। माना जा रहा है कि तैनाती के बाद जिले में ग्राम पंचायत अधिकारियों की कमी पूरी हो जाएगी। मौजूदा समय में कुल 87 ग्राम पंचायत अधिकारी कार्यरत हैं। (संवाद)