फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला अस्पताल में गूंजी 22 नवजात बच्चों की किलकारी

Tue, 23 Jan 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के विशेष मुहूर्त होने के कारण महिला अस्पताल में प्रसव कराने वालों की भारी भीड़ रही। ऑपरेशन थियेटर के बाहर तीमारदार अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई पड़े।
विज्ञापन

सोमवार को शाम पांच बजे तक 22 बच्चों की किलकारी गूंजी। जिनका ऑपरेशन व सामान्य प्रसव से जन्म हुआ।
वहीं, अस्पतालों की इमरजेंसी में 24 घंटे डॉक्टरों की टीम चौकन्ना रही। जिला स्तरीय अस्पतालों में सोमवार को दोपहर तक ओपीडी में मरीजों का उपचार हुआ उसके बाद इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई गई।
अयोध्या से सटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज व वजीरगंज में पांच-पांच बेड रिजर्व कर दिए गए थे। महिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. देवेंद्र सिंह व वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुषमा सिंह की अगुवाई में पटाखे फोड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें