फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लापरवाह अफसरों को कमिश्नर ने फटकारा

Sat, 01 Jul 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सदर तहसील में फरियादियों की समस्या सुनते कमिश्नर, डीआईजी, डीएम व एसपी। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। संपूर्ण समाधान दिवस को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप संचालित कर शिकायतों के निस्तारण का संदेश देने देवीपाटन मंडल के कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र अचानक सदर तहसील पहुंच गए। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ बहराइच के समाधान दिवस में शामिल होना था। खराब मौसम के चलते दोनाें आलाधिकारियों ने सदर तहसील का रुख किया। मंडलायुक्त के निशाने पर रहा बिजली, स्वास्थ्य और राजस्व महकमा प्रमुख रूप से रहा।
विज्ञापन

इससे पूर्व तय समय के अनुरूप यहां हाल में डीएम, एसपी और अन्य 40 अफसरों की मौजूदगी में समाधान दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। कमिश्नर व डीआईजी ने पहुंचकर कई मामलों में निस्तारण के आदेश दिये। खास बात ये रही कि हॉल के अंदर कुल 70 कुर्सियों पर ऐसे विभागीय लोग बैठे थे, जिनकी शिकायतों में जवाबदेही होने पर बुलाया जा रहा था। दूसरी तरफ सुरक्षा के कड़े इंतजामात के बीच बारिश में भीग कर आए फरियादियों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस वाले उन्हें पांच-पांच की संख्या में अंदर भेज रहे थे। यहां 132 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। सात का मौके पर निस्तारण हुआ। बाकी तय समयसीमा में निस्तारण के लिए भेजे गए।
कमिश्नर योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि कुछ विभागों में सर्वाधिक शिकायतें आईं हैं। इनके समाधान की जिम्मेदारी सभी विभागों की संयुक्त रूप से है। इस समय बिजली कटौती खूब हो रही है। तार लटके हैं। विभागीय लोगों के नंबर बंद हैं, फोन करने पर उनकी अभद्रता की भी शिकायतें हैं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को पूछा। अनुपस्थित एसई रामनरेश का वेतन काटने के लिए डीएम को आदेशित किया।
विज्ञापन

आयुक्त ने डीएम नेहा शर्मा और एसपी आकाश तोमर की तारीफ भी की। साथ ही राजस्व के विवादित मामलों को सीओ और एसडीएम स्तर से निस्तारित कराने की सलाह दी। इसके बाद कहा कि पिछले समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे पुलिस निरीक्षक या थानेदार आएं हैं कि नहीं। न आने पर कड़ी काईवाई की जाएगी। एसएचओ से टॉप-5 केस के बारे में पूछताछ करनी चाही, लेकिन कोई जवाब नहीं दे सके। डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने थानाध्यक्षों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।


संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों का निस्तारण न करने पर सदर तहसील के चार लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि मिली है। देवतहा के लेखपाल रक्षाराम दूबे, बनकसिया शिवरतन सिंह के लेखपाल मोहम्मद नदीम, संझवल के लेखपाल राम लखन मौर्य व जमुनही हरदोपट्टी के लेखपाल संतोष शर्मा को एसडीएम कुलदीप सिंह ने प्रतिकूल प्रविष्टि दी। तहसीलदार को उनके चरित्र पंजिका पर दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके अलावा तहसील परिसर में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने पौधरोपण किया।



तरबगंज में सीडीओ एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 61 शिकायतें आईं, जिनके निस्तारण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए। तरबगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात की निवासी कौशिल्या यादव ने बताया कि उसके सात वर्षीय बेटे का पैर चार साल पहले आग में जल चुका है जिससे वह चल नहीं पा रहा है। 11 बार शिकायत के बाद भी न तो दिव्यांग प्रमाण पत्र बना न ही कोई लाभ मिला। सीडीओ ने सभी मामलों में कार्रवाई के निर्देश एसडीएम को दिए। मनकापुर में मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ, जिसमें 133 शिकायतें आईं, एक का निस्तारण हुआ। वहीं करनैलगंज में अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में 57 मामलों में दो का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें