गोंडा। सिविल लाइंस स्थित एक निजी स्कूल से बच्चे का नाम काटकर निकालने की पुलिस से शिकायत हुई है। सिंचाई विभाग के लिपिक अनुराग मिश्र ने सिविल लाइंस पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि वह अपने मासूम बेटे जय मिश्र को स्कूल लेने गए तो देखा उसकी नाक से खून निकल रहा है। स्कूल प्रबंधन से पूछा कि बच्चे की दवा क्यों नहीं कराई और परिजनों को जानकारी क्यों नहीं दी गई। इस पर स्कूल प्रबंधन ने बच्चे का नाम काट दिया। कहा, अब बच्चे को स्कूल न भेजना। वहीं, नगर शिक्षा अधिकारी कोमल यादव ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।