मुख्यमंत्री से मिला प्रशस्ति पत्र दिखाते गोंडा के किसान। -संवाद
गोंडा। गन्ना उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के किसानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। राज्य गन्ना प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाने वाले तरबगंज के ढ़ोढ़ेपुर निवासी सत्यप्रकाश तिवारी के अलावा रुपईडीह के चैनकुंवरि निवासी अनिल पांडेय को सम्मानित किया गया है। नर्सरी उत्पादन के लिए प्रेरणा महिला स्वयं सहायता समूह करनीपुर की संचालिका मंजू देवी व मां वैष्णो देवी स्वयं सहायता समूह भदुआ तरहर की विमलेश को बेहतर उत्पादन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, सहकारी गन्ना विकास समिति गौरा चौकी, तुलसीपुर, मैजापुर व मनकापुर को मुख्यमंत्री सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है।