फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांड़ को जेसीबी से छत से उतारा

Sun, 13 Aug 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सदा​शिव बाजार में छत पर बांधा गया सांड़। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। छत पर चढ़े सांड़ को रविवार को जेसीबी की मदद से उतारा गया। इटियाथोक के सदाशिव बाजार निवासी गंगाराम सोनकर के घर की सीढि़यां बाहर की तरफ बनी हैं। शनिवार को इन्हीं सीढि़यों से एक सांड़ घर की छत पर चला गया। ग्रामीणों के काफी प्रयास करने पर भी सांड़ नीचे नहीं उतर सका। यूपी 112 को फोन किया गया तो पुलिस टीम पहुंची। तमाम कोशिशों के बावजूद सांड़ को नीचे नहीं उतारा जा सका। इस पर सांड़ को छत पर ही बांध दिया गया। रविवार सुबह फिर सांड़ को उतारने की जद्दोजहद शुरू हुई। गंगाराम सोनकर ने बताया कि रविवार दोपहर पंचायत कर्मियों ने जेसीबी के सहारे सांड़ को छत से नीचे उतारा। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें