फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सज-धजकर आज चंद्रदेव के दर्शन करेंगी सुहागिनें

Sun, 20 Oct 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कार्तिक कृष्ण पक्ष में (चतुर्थी) करवा चौथ पर्व रविवार को पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। रात्रि में चंद्रोदय होने पर सुहागिन महिलाएं गौरी गणेश व शिव की पूजा कर पति की दीर्घायु व सौभाग्य की कामना के साथ चंद्रमा को जल से अर्घ्य देकर व्रत का समापन पति के हाथों से जल ग्रहण कर करेंगी। व्रत की तैयारी में बाजार सजे हैं। सड़क की पटरियों पर मिट्टी के करवा और चूरा-लाई व गट्टा मिठाई खरीदने वालों का तांता लगा है। ज्योतिष गणना के अनुसार चतुर्थी तिथि रविवार भोर 04:46 बजे से शुरू हाेगी। चंद्रोदय 07:54 बजे होगा। चतुर्थी तिथि सोमवार भोर 04:12 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें