फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेड़ से लटका मिला वृद्धा का शव

Fri, 30 May 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
भंभुआ/करनैलगंज(गोंडा)। अचली पुरवा गुरसड़ा निवासी किरन शर्मा (60) का शव शुक्रवार भोर घर से 200 मीटर दूर बबूल के पेड़ में साड़ी से बंधे फंदे से लटका मिला। किरन के बेटे राजगुरु शर्मा ने बताया कि उनके पिता का काफी समय पहले देहांत हो गया था। इसके बाद मंझले भाई रमाकांत शर्मा गंभीर बीमारी से ग्रसित हो गए, अहमदाबाद में उनका इलाज चल रहा है। छोटे भाई सुशील भी बीमार हैं। कुछ ही पहले बड़ी भाभी नीतू शर्मा की मृत्यु हो गई, इससे मां पूरी तरह से टूट चुकी थीं। बताया कि शुक्रवार भोर जब सभी लोग सोकर उठे तो मां घर में नहीं थीं। खोजबीन करने पर खेत में पेड़ से उनका शव लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें