गोंडा। तरबगंज में चांदपुर गांव के समीप में आम के बाग में मंगलवार सुबह एक मजदूर का शव रस्सी से बंधे फंदे से लटका मिला। रगड़गंज चौकी प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के हारीपुर गांव निवासी राम प्रसाद (25) कई साल से तरबगंज के चांदपुर में अपनी ससुराल में रहते थे। मंगलवार सुबह वह किसी काम से निकले थे। मगर वह घर नहीं लौटे। राम प्रसाद के ससुर राजकरन परिवार के लोगों के साथ उनकी तलाश कर रहे थे। तभी पता चला कि गांव से कुछ दूरी पर आम के पेड़ पर राम प्रसाद का शव लटका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।