फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव, बच्चों ने मचाया धमाल

Fri, 10 Feb 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
-बलरामपुर के शिव नारायन इंटर कालेज में मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत करते प्रधानाचार्य
विज्ञापन
बलरामपुर। मायादेवी मेमोरियल इंटर कॉलेज मोहनपुर दयालीडीह का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा व नशा उन्मूलन के प्रति लोगों को जागरूक भी किया।
विज्ञापन


छात्र नीरज, मयंक, सत्यम, ओंकार व माइकल आदि ने बम-बम बोल, मस्ती में डोले गीत पर समूह नृत्य कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सपना व सुचिता ने हम भीमराव के बच्चे हैं गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वैष्णवी ने प्रेम रतन धन पायो गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी।
खुुशबू, वैष्णवी, संगीता, सविता, कोमल व साधना आदि छात्राओं ने नाटक के जरिए लोगों को बालिका शिक्षा व नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक किया। इससे पहले वार्षिकोत्सव का शुभारंभ तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. ओमप्रकाश मिश्र व डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक संजय तिवारी आदि ने किया।
विज्ञापन



मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा...
पिपरहवा चौराहा। तुलसीपुर शिक्षा क्षेत्र के लालनगर सिपहिया स्थित शिवनारायन इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव बुधवार की देर शाम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जहां खूब वाहवाही लूटी, वहीं नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, विद्यालय के अध्यक्ष बृजराज द्विवेदी, संस्थापक सतीश द्विवेदी व प्रबंधक सुमन त्रिवेदी ने किया। विद्यालय की छात्रा जूही, साबरीन, नूरी व अंशु ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। छात्रा अर्चिता ने मन मेरा मंदिर शिव मेरी पूजा... गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। सूना है आंगन, सूना है मन...गीत पर प्रिया व गोल्डी आदि ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कमलेश मिश्रा संजय गिरी, कमलेश वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महंत राम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें