नवाबगंज। एनसीसी का मुख्य लक्ष्य देशसेवा के लिए अनुशासित, प्रशिक्षित और नैतिक मूल्यों से युक्त युवाओं की फौज तैयार करना है। यह बात 48वीं वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर ने मंगलवार को नंदिनी नगर महाविद्यालय में कही। वहां यहां संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-162 एवं प्री आईजीसी कैंप के उद्घाटन अवसर पर कैडेट्स को संबोधित कर रहे थे। 16 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर में गोंडा, गोरखपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और कुशीनगर जनपद के 600 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान कैडेट्स को सैद्धांतिक और व्यावहारिक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रणयोद्ध सिंह, मुख्य प्रशिक्षक अधिकारी मेजर राजाराम, लेफ्टिनेंट विपिन शुक्ल, एसएम एपी सिंह, सूबेदार कलाम सिंह आदि उपस्थित रहे। (संवाद)