फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवि के लिए एकजुट होकर आंदोलनकारियों ने भरी हुंकार

Sat, 30 Sep 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
अदम गोंडवी मैदान से पुरातन छात्र संगठन के बैनर तले निकाली गई रैली। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मां पाटेश्वरी राज्य विवि की स्थापना की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। अलग-अलग आंदोलन कर रहे सभी गुटों ने शनिवार को एकसाथ आकर हुंकार भरी। अदम गोंडवी मैदान से लेकर कलेक्ट्रेट तक जन सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार को स्कूली छात्र, शिक्षक, युवा, किसान व व्यापारी एकसाथ सड़क पर उतरकर विवि स्थापना की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की मांग को लेकर प्रदर्शन की खबर ''अमर उजाला'' में शनिवार के अंक में 'टुकड़ों में बंटा विवि स्थापना का आंदोलन' शीर्षक से प्रकाशित होने के बाद आंदोलनकारियों में एकजुटता दिखी। पुरातन छात्र संगठन के बैनर तले छात्रों, युवाओं, शिक्षकों, किसानों व व्यापारियों ने अदम गोंडवी मैदान से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाल। पूरा इलाका 'गोंडा मांगे विश्वविद्यालय, हक है हमारा विश्वविद्यालय' के नारों से गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह आंदोलनकारियों पर फूल बरसाए। इस दौरान एलबीएस महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों की अगुवाई में करीब दो हजार लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम सुरेश कुमार सोनी को सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि परसपुर के डोमाकल्पी में घोषित विश्वविद्यालय की स्थापना अब दूसरे जिले में की जा रही है। जबकि यहां 58 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध है। यदि मंडल मुख्यालय पर विश्वविद्यालय की स्थापना नहीं हुई तो यह करीब 40 लाख आबादी के साथ नाइंसाफी होगी। राजेश दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा व गोंडा में सरकारी जमीन होने के बावजूद विश्वविद्यालय न बनना दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व अध्यक्ष मनोज शुक्ल ने कहा कि गांव स्तर पर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

अमरदीप तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर रामकुमार शुक्ल, उमेश शुक्ल, अभय सिंह, जितेंद्रनाथ सप्पू, राम सबूरे मिश्र, मालिकराम भवानी, मनीष शुक्ल, सुबोध चंद्र मिश्र, मो. कलीम, अफजल खान, रजनीश मिश्र, अजय मिश्र, ब्रजेश सिंह, खुर्शीद आलम, भूपेंद्र आर्य, नीरज सिंह, नील ठाकुर, अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें