फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: खाली नहीं आवास, अधीक्षक कैसे करें रात्रि निवास

Sun, 30 Jul 2023 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शासन के सख्ती के बाद जिलाधिकारी डॉ. नेहा शर्मा ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को परिसर में रात्रि निवास करने का निर्देश दिया है। मगर कुछ डॉक्टर स्थानांतरण के बावजूद आवास छोड़ने को तैयार नहीं है। छपिया सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार ने कहा परिसर में आवास खाली न होने के कारण उन्हें रोज 55 किलोमीटर से आना पड़ता है। रात्रि निवास के लिए कोई आवास ही नहीं खाली है। आरोप है कि अधीक्षक आवास पर डॉ. आलोक सिंह का कब्जा है, वह स्थानांतरण होने के बाद भी आवास नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं, डॉ. आलोक ने बताया कि काजीदेवर सीएचसी पर आवास जर्जर था, मरम्मत कराया गया है। वह जल्द ही छपिया सीएचसी का आवास खाली कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें