गोंडा। देहात कोतवाली क्षेत्र के भदुआ तरहर गांव में सोमवार शाम शरारती तत्व ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ फेंक दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सूचना पर एएसपी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि जांच में पता चला कि बच्चे खेल खेल में एक-दूसरे पर कीचड़ फेंक रहे थे। तभी कीचड़ की छींटें प्रतिमा पर जा गिरीं। प्रतिमा की सफाई कराने के साथ ही गांव में एहतियात पुलिस तैनात कर दी गई है।