गोंडा। संभागीय परिवहन विभाग ने शनिवार को आरटीओ प्रवर्तन के निर्देशन में अभियान चलाकर बसों की चेकिंग की। प्रभारी एआरटीओ (प्रवर्तन) शैलेंद्र तिवारी ने आरएम रोडवेज अंकुर विकास, एआरएम रोडवेज कपिल देव के साथ मिलकर रोडवेज बस स्टेशन के आसपास अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग की। रोडवेज बस स्टेशन के एक किलोमीटर के दायरे में पांच बसें बिना परमिट के संचालित पाई गईं। जिन्हें एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया। इसी के बाद सद्भावना पुलिस चौकी के पास दो बसें रूट परमिट का उल्लंघन करते पाई गईं। इन्हें भी सीज किया गया है। इसके अलावा इटियाथोक बाजार में एक कमांडर जीप व दो टेंपो बिना परमिट के चलने पर सीज किए गए। एआरटीओ ने बताया कि इसके अलावा आठ वाहनों का चालान किया गया है। सभी वाहनों पर दो लाख रुपये जुर्माना किया गया है।