मनकापुर(गोंडा)। किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में दर्ज मुकदमा वापस न लेने पर आरोपी ने किशोरी के पिता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धमकी का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल मनकापुर राजकुमार सरोज ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी क्षेत्र के विद्यालय में आठवीं की छात्रा है। 29 दिसंबर को वह खरीदारी करने गई थी। लौटते वक्त रास्ते में बुधियापुर निवासी शिवसरन ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बेटी घर पहुंचकर आपबीती बताई।
किशोरी के पिता ने कोतवाली में आरोपी शिवसरन के खिलाफ केस दर्ज कराया। कोतवाली से लौटते वक्त रास्ते में मनकापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास आरोपी ने उन्हें रोक लिया और अभद्रता करते हुए मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।