गोंडा। सरयू के किनारे जानवरों को चराते समय एक किशोर की नदी में डूबकर मौत हो गई। क्षेत्र के ग्राम पसका दलजीत वैश्य पुरवा निवासी हरीराम लोध का पुत्र सूरज लोध (14) सोमवार दोपहर सरयू नदी के किनारे मवेशियों को चराने गया था।
तभी पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। ये देखकर आसपास के बच्चों ने शोर मचाया। जब तक लोग दौड़कर वहां पहुंचते सूरज की डूबने से मौत हो गई। घटना से हरीराम के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परसपुर के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।