मसकनवा (गोंडा)। बंदरों के दौड़ाने पर छत से गिरकर किशोर की मौत हो गई। रानीजोत गांव के खालेपुरवा निवासी विकास (15) शुक्रवार को छत पर गया था। अचानक बंदरों के झुंड ने दौड़ा लिया। इससे विकास भागा तो हड़बड़ी में छत से नीचे गिर गया। विकास को मसकनवा बाजार के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास एक विद्यालय में कक्षा नौ का छात्र था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी माता ऊषा देवी, पिता पवन कुमार, बड़े भाई विवेक, बहन साजल व नैना का रो-रोकर बुरा हाल है। उप जिलाधिकारी मनकापुर राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि लेखपाल को भेजकर घटना का पता लगाया जा रहा है।