फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तानों से आहत किशोरी ने जान दी

Sun, 16 Aug 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज। मुंडेरवा में शनिवार को तानों से आहत होकर स्वाति (17) ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की मां फुलवा रानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि स्वाति को नन्हू, झिंगना व श्यामा देवी पुरानी रंजिश के चलते आए दिन ताने मारते थे। तीनों लोग उसे गरीब और शादी न होने को लेकर अपमानित करते थे। तानों से परेशान होकर स्वाति ने घर में फांसी लगा ली। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उपनिरीक्षक अजय द्विवेदी को विवेचना सौंपी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें