डुमरियाडीह। वजीरगंज के एक गांव में रामलीला देखने गई 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी रविवार को चौराहे पर रामलीला देखने गई थी। इस दौरान वह पास में लघुशंका के लिए गई। इसी दौरान चड़ौवा (धोबही) गांव निवासी कमोज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर में बताने की बात कही तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। (संवाद)