फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन तलाक के मामले में पति समेत पांच पर केस

Thu, 08 Jun 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। बभनजोत के पठानडीह की रहने वाली एक महिला ने तीन तलाक देने के मामले में पुलिस से शिकायत की थी जिसमें पुलिस ने पति समेत पांच पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बभनजोत के पठानडीह निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक की जन सुनवाई में बताया कि उसके पहले शौहर का 2020 में स्वर्गवास हो चुका था। पहले शौहर से चार बच्चे थे। पति की मौत के बाद पीड़िता बेसहारा व लाचार थी, जिस पर 4 अगस्त 2021 को गवाहों के समक्ष अब्दुर्रहमान के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह कर लिया। अब्दुल रहमान से एक जून 2022 में एक बच्चे का जन्म हुआ। निकाह के कुछ दिन बाद से ही उसका पति व परिवार वाले मारपीट करते आ रहे हैं। एक महीना पहले उसके पति ने तीन बार तलाक कहकर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पांडेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पति अब्दुर्रहमान ससुर अब्दुल वाहिद, सास कमरुन्निसा ननद महरून्निसा व देवर रहमान के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक सहित मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें