फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिक्षक निलंबित, बंद मिले चार स्कूलों के कर्मियों का वेतन रोका

Thu, 30 Jan 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने करनैलगंज के कंपोजिट विद्यालय लालेमऊ के सहायक अध्यापक विनीत वर्मा को निलंबित कर दिया है। विनीत पर एक शिक्षिका ने प्रताड़ित करने का आरोप है। 29 जनवरी को निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर कंपोजिट विद्यालय सहजनवा की सहायक अध्यापक रेनुका जायसवाल, विनीता सिंह, प्रियंका व शिक्षामित्र सुमन पांडेय, अनुचार शिवम तिवारी का वेतन रोक दिया है। वहीं, पीएमश्री विद्यालय बनगाई, चौखड़िया, गोकरन शिवाला व खरगूपुर के बंद मिलने पर इन विद्यालयों में तैनात सभी कर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय उमरिया की प्रधानाध्यापक तैयबुन्निशा का वेतन रोका गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें