फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवि की स्थापना के लिए शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Apr 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में विवि स्थापना के लिए एलबीएस महाविद्यालय में प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मंडल मुख्यालय पर मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग जोर पकड़ रही है। मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघ (ऑक्टा) के बैनर तले शिक्षकों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

डोमाकल्पी में विश्वविद्यालय की मांग जोर पकड़ रही है। विभिन्न संगठनों के साथ ही एलबीएस महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी हुंकार भरी है। एलबीएस महाविद्यालय में ऑक्टा के महामंत्री प्रो. जितेंद्र सिंह की अगुवाई में शिक्षकों ने विवि की स्थापना की मांग की। उन्होंने कहा कि गोंडा में करीब 10 साल से विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की जा रही है। शिक्षक संघ की मांग पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व तत्कालीन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने आश्वासन दिया था। मंडल मुख्यालय विभिन्न यातायात मार्गों से जुड़ा होने के कारण विश्वविद्यालय के लिए सबसे उपयुक्त है। निकाय चुनाव के ठीक बाद विश्वविद्यालय का शिलान्यास नहीं करा गया तो शिक्षक संघ बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
एलबीएस शिक्षक-संघ के अध्यक्ष प्रो. शैलेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र डाक से भेजा गया है। शिक्षक-संघ के उपाध्यक्ष प्रो. रामसमुझ सिंह, प्रो. मंशाराम वर्मा, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. पुष्यमित्र मिश्र, प्रो. दीनानाथ तिवारी, प्रो. बीपी सिंह, प्रो. विजय कुमार अग्रवाल, प्रो. जितेंद्र बहादुर पाल, प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव, प्रो. जयशंकर तिवारी, प्रो. राजीव अग्रवाल, डॉ. पूजा यादव, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. अवधेश वर्मा, डॉ. लोहंस कल्याणी, डॉ. शैलेश, डॉ. वंदना भारतीय, डॉ. अच्युत शुक्ल, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. रवि प्रकाश ओझा, डॉ. स्मृति शिशिर, डॉ. नीतू सक्सेना, डॉ. शैलजा सिंह, डॉ. प्रतिभा, डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ. अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें