फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिक्षकों ने विधायकों से मांगा पुरानी पेंशन का हक

Sun, 13 Aug 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने करनैलगंज व गौरा विधायकों से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। विभागीय स्तर की समस्याओं के निदान के साथ ही पुरानी पेंशन बहाल कराने की मांग की। मांगों में राज्य कर्मचारियों के भांति उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, प्रतिकर अवकाश, अध्ययन अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, प्रत्येक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति समेत 18 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

परसपुर में करनैलगंज विधायक अजय सिंह को जिला उपाध्यक्ष व ब्लाॅक अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह करनैलगंज ब्लाॅक तेज बहादुर सिंह, मंत्री मोहम्मद सईद, परसपुर के संरक्षक जगन्नाथ सिंह, महामंत्री दुर्गा प्रसाद शर्मा, जितेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, विष्णु शंकर तिवारी, वेद प्रकाश सिंह, घनश्याम सिंह, तिलक राम वर्मा आदि रहे। वहीं गौरा विधायक प्रभात वर्मा को जिला संगठन मंत्री जावेद कमर व ब्लाॅक अध्यक्ष बभनजोत रामविलास वर्मा, ऋषि तिवारी, मोहम्मद खालिद रजा बेग, ओम प्रकाश यादव, अब्दुल रकीब, रामजियावन, विनोद कुमार वर्मा आदि ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें