फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: शिक्षक-अभिभावक मिलकर करें विद्यार्थियों का समग्र विकास

Fri, 31 Jul 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 जीआईसी में ​बैठक को संबो​धित करते प्रधानाचार्य। स्रोत: विद्यालय 
विज्ञापन
गोंडा। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक संघ एवं स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, बोर्ड परीक्षा की तैयारी व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष भोलानाथ मिश्र ने की। प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक के संयुक्त प्रयास से ही विद्यार्थियों का समग्र विकास संभव है। बैठक में मासिक परीक्षा, समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने, पिछली बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के अभ्यास, ड्रेस, समय पालन और अनुशासन पर भी चर्चा हुई। बैठक में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों तथा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक अभय सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें