गोंडा में सरस्वती देवी नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय में सम्मानित किए गए शिक्षक-शिक्षिकाएं।
- फोटो : GONDA
गोंडा। अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन इस्माइल्स मुहिम के तहत सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बालिका शिक्षा उन्नयन व बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने वाले शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम हुआ। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आरती सिन्हा ने कहा कि बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने वाले प्रधानाचार्यों को सम्मानित किए जाने से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहना मिलेगा। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार उपाध्याय, कमला नेहरू इंटर कॉलेज बालपुर हड़ियागाड़ा के माखन सिंह, ब्लूमिंग फ्लावर पब्लिक इंटर कॉलेज के जैसराम वर्मा, बालिका इंटर कॉलेज इंटियाथोक के बृजेश कुमार यादव, शिक्षक में महादेव शिक्षा संस्थान रामनगर तरहर के विशाल पांडेय व विनोद तिवारी को सम्मानित किया गया। सभी ने बेटियों की शिक्षा के मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बालिकाओं को योग का प्रशिक्षण भी दिया गया।