फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: विवादों में फंसी मतदाताओं की गणना

विज्ञापन
फोटो-14-गोंडा में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। निकाय चुनाव के मतदाताओं के गणना का कार्य कई स्थानों पर उलझ गया है। जिले में पहले के तीन नगर पालिका परिषदों और चार नगर पंचायतों के साथ तीन नई नगर पंचायतों बेलसर, तरबगंज, धानेपुर के मतदाताओं के गणना का कार्य होना है। सदर के एसडीएम ने बीएलओ के पद पर शिक्षकों को नियुक्त कर दिया। जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। एसडीएम सदर वीके सिंह का कहना है कि गणना का कार्य कराए जाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इधर, बुधवार को शिक्षकों ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप कर बीएलओ का आदेश वापस लेने की मांग किया है।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा अधिकार अधिनियम में शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य न लिए जाने के प्रावधान हैं। इसके बाद भी शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ के पद पर लगा दिया गया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि इस तरह बीएलओ पद पर नियुक्ति के आदेश से विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता पर असर पड़ेगा और विभाग की कई महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावित होंगी।
इस मौके पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, महामंत्री अजीत तिवारी,मंडल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, उदयभान वर्मा, रुपईडीह अध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, मंत्री राजेश तिवारी,वजीरगंज अध्यक्ष अवनीष पांडेय, मंत्री आनंददेव सिंह,अध्यक्ष मुजेहना कुलदीप पाठक, सुजीत त्रिपाठी, लेखाकार संदीप त्रिपाठी, संजय मिश्र,अध्यक्ष मनकापुर अंगद प्रसाद, राजकुमार, रामतेज मौर्या, मंत्री परसपुर प्रमोद द्विवेदी, मंत्री मुजेहना राजीव कुमार, मंत्री इटियाथोक चंद्र प्रकाश वर्मा,सत्य भूषण तिवारी, बालकृष्ण गुप्ता सहित समस्त संगठनों के पदाधिकारी गण मौजूद रहे। मतगणना का कार्य करनैलगंज, कटरा को छोड़कर अन्य स्थानों पर उलझा हुआ है। करनैलगंज में एसडीएम ने रोजगार सेवक, लेखपालों को ड्यूटी पर लगाया है। इससे वहां पर विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें