बोर्ड परीक्षाओं की कॉपी जांच करते शिक्षक।
गोंडा। जिले के पांच केंद्रों पर शिक्षकों ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। दूसरे दिन रविवार को 40 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
शहर में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज, जिगर मेमोरियल इंटर कालेज व स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज को मूल्यांकन हो रहा है। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए सरकारी, सहायता प्राप्त व वित्त विहीन स्कूलों के करीब 2600 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है लेकिन रविवार को आधे से अधिक शिक्षक ड्यूटी से गैर हाजिर रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि दूसरे दिन 1300 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए हैं। इनकी जांच कराई जा रही है। कहा कि बिना आईडी कार्ड के कोई शिक्षक मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश नहीं पाएगा।