गोंडा। जिले के परिषदीय विद्यालय वार्षिक परीक्षा के दिन भी समय से नहीं खुले तो बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोक दिया। बीएसए ने बताया कि मंगलवार सुबह 09:10 बजे कंपोजिट विद्यालय उदवतनगर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चे परिसर में घूमते पाए गए। सभी शिक्षक व कर्मचारी नदारद रहे। इसी तरह से 09:35 बजे हिलालपुर विद्यालय पहुंचे तो प्रधानाध्यापक पुष्पा यादव और शिक्षामित्र त्रिभुवन दत्त पांडेय बिना सूचना के नदारद मिले। बीएसए ने बताया कि शिक्षकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही वेतन भुगतान रोक दिया गया है। वहीं, एडी बेसिक रामसागर पति त्रिपाठी ने पथवलिया स्कूल का औचक निरीक्षण किया। (संवाद)