फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: कक्ष निरीक्षकों के तैनाती में खेल, 12 शिक्षकों को बनाया चपरासी

Fri, 10 Feb 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
केंद्र पर कॉपियां दुरुस्त करते कर्मचारी।
विज्ञापन
गोंडा। इस बार परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने से पूर्व उनके नाम बोर्ड की वेबसाइट से मिलान होना है। विद्यालय में पढ़ाए जाने वाले विषय, स्नातक, परास्नातक विषय के अंक पत्र, आधार कार्ड की कॉपी साथ देना होता है। जांच के लिए तीन काउंटर बनाए गए है।
विज्ञापन

एक काउंटर पर जांच के दौरान खेल उजागर हुआ है। करनैलगंज के एक केंद्र व्यवस्थापक ने जो सूची जांच के लिए दी है, उसमें 12 शिक्षकों को चपरासी बना दिया। जांच प्रभारी ममता चौधरी ने इस पर आपत्ति किया। पता चला कि सभी शिक्षक थे, लेकिन उनका नाम यूपी बोर्ड की बेवसाइट पर दर्ज नहीं था, इसलिए चपरासी बनाना पड़ा।

70 परीक्षा केंद्रों पर पहुंची एक लाख उत्तर पुस्तिकाएं
बेलसर (गोंडा)। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन शुरू हो गया है। गुरुवार को 70 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा चुकी हैं। केंद्रों पर पुस्तिकाओं को रखने की व्यवस्थाओं की पड़ताल के लिए पांच टीमें भी बनाईं गईं हैं। 16 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल के लिए दो लाख 67 हजार, इंटर के लिए दो लाख सात हजार कॉपी की जरूरत है।
विज्ञापन

इसके सापेक्ष बोर्ड ने जिले में हाई स्कूल के लिए दो लाख बारह हजार व इंटर के लिए एक लाख उत्तर पुस्तिकाएं भेजी है। उत्तर पुस्तिकाओं को जिले के जीआईसी में पुलिस सुरक्षा में रखा गया है। पटल सहायक प्रवीन सिंह ने बताया कि गुरुवार शाम तक 70 परीक्षा केंद्रों पर एक लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा चुकी है।


बोर्ड के पर्यवेक्षक ने एक दर्जन केंद्रों का निरीक्षण किया यूपी बोर्ड के पर्यवेक्षक नंद कुमार ने एक दर्जन केंद्रो का निरीक्षण किया। करनैलगंज के पीएस मेमोरियल, केएल इंटर कालेज, इटियाथोक के सरस्वती इंटर कॉलेज, इंद्र कुंवरी इंटर कालेज, चिन्मय इंटर कालेज, नगर क्षेत्र के जीआईसी, जीजीआईसी, पंडरी कृपाल के कुंज बिहारी इंटर कालेज केंद्रो का निरीक्षण किया। तैयारियों को परीक्षा शुरू होने से पहले पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की तैयारी पूरी की जा रही है, इसके साथ ही कक्ष निरीक्षकों ड्यूटी का परीक्षण किया जा रहा है। राकेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें