फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्टेडियम में बनेगा स्वीमिंग पूल व ओपेन जिम

Mon, 03 Jul 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार ने खजाना खोल रखा है। छोटे से जिले से निकलकर प्रतिभावान खिलाड़ी देश व विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं। ये बातें प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहीं।
विज्ञापन

सोमवार को उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे राज्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उनकी समस्याएं सुनीं। राज्यमंत्री ने स्टेडियम में स्वीमिंग पूल और ओपेन जिम की स्थापना का आश्वासन दिया। जिस पर खिलाड़ियों ने खुशी जताई। खेल राज्यमंत्री ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया।
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी पलक, वान्या पांडेय, अंशिका, श्रेया, अदिति सिंह, अंश सिंह, निष्ठा द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न दिया। इस मौके पर श्रावस्ती के क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव, युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप त्रिपाठी, गोंडा के उप क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर, अभिषेक कुमार, प्रवेश रावत, बलवीर सिंह, प्रत्यूष राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्टेडियम का निरीक्षण करने के बाद राज्यमंत्री ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं व अधिकारियों संग बैठक की। पहले अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने खेल गतिविधियों की समीक्षा की। इस अवसर पर मंडल के चारों जनपदों के क्रीड़ा अधिकारी व एसडीएम सदर कुलदीप सिंह मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं संग बैठक करके महासंपर्क अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें