फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू में उफान, लाल निशान से 69 सेंटीमीटर दूर नदी

Sun, 16 Jul 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज में ए​ल्गिन-चरसड़ी तटबंध की मरम्मत करती जेसीबी। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। सरयू नदी में उफान आ गया है। नेपाल व बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। ऐसे में बांध के आसपास बसे गांवों के लोग सहमे हैं।
विज्ञापन

लगातार चौथे दिन भी करीब ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हालांकि रविवार सुबह से डिस्चार्ज शुरू हो गया था। बृहस्पतिवार से लेकर रविवार तक लगभग ढाई लाख क्यूसेक पानी प्रतिदिन विभिन्न बैराजों से सरयू में छोड़ा जा रहा है। इससे नदी में बाढ़ के पानी का फैलाव भी तेजी से होने लगा है। नदी अपना दायरा बढ़ाती जा रही है। बांध और नदी के बीच खाली पड़ी जमीन में कटान भी तेज हो गई है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि नदी कटान करते हुए बांध की तरफ बढ़ रही है।
रविवार दोपहर तक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 67 सेंटीमीटर नीचे था। रविवार को 2.43 लाख क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है। जो दो दिन बाद एल्गिन बांध तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन

बांध पर तैनात सहायक अभियंता अमरेश सिंह व अवर अभियंता रवि वर्मा का कहना है कि जो भी पानी बैराजों से छोड़ा जा रहा है उससे नदी का फैलाव हो रहा है। बांध को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी है। अभी कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें