फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सरयू में उफान, नकहरा में फिर बाढ़

Sun, 29 Sep 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। बाढ़ प्रभावित गांवों से पानी निकलने के बाद एक बार फिर सरयू नदी में उफान आ गया है। खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर ऊपर पहुंची नदी का पानी एक बार फिर पहले से बाढ़ प्रभावित गांवों में घुसने लगा है। नकहरा गांव में बाढ़ के हालात बन गए हैं।
विज्ञापन

सरयू नदी में उफान से प्रशासन व बाढ़ खंड के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। वहीं, मांझा में रहने वाले लोग बाढ़ के संकट से परेशान हैं। तटबंधों पर संकट एक बार फिर बढ़ गया है। बाढ़ खंड ने जहां बांध पर चौकसी बढ़ा दी है। वहीं तहसील प्रशासन ने भी राजस्वकर्मियों को अलर्ट जारी करके नदी के जलस्तर पर नजर रखने व बाढ़ चौकियों को आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
नकहरा में फिर से बाढ़ का पानी भरने लगा है। ग्राम बहुवन मदार माझा के सामने खेतों में कटान हो रहा है। मांझा रायपुर गांव में पानी भर चुका है। सहायक अभियंता अमरेश सिंह का कहना है कि बरसात के चलते जलस्तर में वृद्धि हुई है। बांध पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें