गोंडा के धानेपुर कस्बा में ब्लाक के सामने पलटा गन्न लदा ट्राला।
- फोटो : GONDA
मुजेहना (गोंडा)। धानेपुर कस्बा के ब्लाक तिराहे पर मंगलवार की दोपहर गन्ना लदा ट्रॉला पलट गया। गनीमत रहा कि ट्रॉला पलटने से कोई जनहानि नहीं हुई।
बताते हैं कि ओवरलोड गन्ने का ट्रॉला दतौली चीनी मिल की ओर जा रहा था। मुजेहना ब्लॉक के सामने तिराहे पर दतौली रोड पर मुड़ते ही ट्रॉले का संतुलन बिगड़ गया और तिराहे पर ही पलट गया।
बीच सड़क पर ट्रॉला पलटने से तकरीबन दो घंटे तक जाम लगा रहा। मगर सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉला व गन्ना हटवाकर यातायात बहाल कराया।