गोंडा। पुलिस लाइंस में रविवार को जिले के 61 दरोगाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि पुलिस लाइंस में पुलिस महानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल जिले के 55 पुरुष व 6 महिला दरोगाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। संवाद