शादी में दूल्हे सुभाष वर्मा व दुल्हन अर्चना वर्मा को संविधान की शपथ दिलाते आठ वर्षीय तन्मय। स्र
मनकापुर/विश्नोहरपुर। नवाबगंज के सतिया निवासी सुभाष वर्मा (28) और बस्ती जिले के हरगांव बेलभरिया की अर्चना ने छह मई को संविधान की शपथ लेकर शादी की। उनकी यह अनूठी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। सुभाष के आठ वर्षीय चचेरे भाई तन्मय ने दोनों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। सुभाष मुंबई की निर्माण कंपनी में फोरमैन हैं और अर्चना दिल्ली की निजी कंपनी में काम करती हैं। (संवाद)